जिला स्तरीय प्रदर्शनी का मंगलवार को होगा शुभारंभ

जिला स्तरीय प्रदर्शनी का मंगलवार को होगा शुभारंभ

जिला स्तरीय प्रदर्शनी का मंगलवार को होगा शुभारंभ

पाली 15 दिसम्बर/वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में सवेरे 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में स्थिति सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रूप में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रदर्शनी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में तीन दिवसीय प्रदर्शनी के तहत मंगलवार को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का  शुभारंभ होगा। 17 दिसम्बर को ग्रामीण एवं शहरी सेवा फोलोअप शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 19 दिसम्बर को महिला सम्मेलन जिला परिषद सभागार में 21 दिसम्बर को रन फॉर विकसित राजस्थान प्रातः 9 बजे 23 दिसम्बर को किसान सम्मेलन जिला परिषद में 25 दिसम्बर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन जिला परिषद में किया जाएगा। उन्होंने 21 व 22 दिसम्बर को रणकपुर में आयोजित रणकपुर महोत्सव के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर रसद अधिकारी मनजीतसिंह उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक रज्जाक अली अधीक्षण अभियंता मनीष माथुर नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी यूआईटी के विकास लेंघा उपस्थित रहे।