Congress lovers participated in the Save Swaraj rally in Jaipur a large number of workers were present

Congress lovers participated in the Save Swaraj rally in Jaipur a large number of workers were present
Dk@ pali

कांग्रेस प्रेमीयों ने स्वराज बचाओं रैली जयपुर मे जाकर लिया भाग बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

पाली/राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पंचायतीराज के प्रदेशाध्यक्ष सी.बी. यादव के नेतृत्व में स्वराज बचाओ रैली भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश मुख्यालय पर विशाल रैली व सभा का आयोजन किया गया था,

इस रैली में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में पंचायतीराज संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पाली जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल के नेतृत्व में पाली जिले से भारी संख्या में कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी जयपुर पहुंचे।

सभा सम्बोधन के बाद सभी कांग्रेसजन पंचायतीराज एवं नगर निकायों के चुनाव नहीं होने, परिसीमान में धांधली, दो बच्चा होने पर चुनाव की पाबंदी हटाने, पंचायत जन प्रतिनिधि और नगर निकाय पार्षदगणों को अधिकार देने के साथ भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा वोट चोरी कर बी.जे.पी. को सत्ता में काबिज करने को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देने कई कांग्रेसजन ने पैदल मार्च किया।

इस दौरान सरकार द्वारा शहीद स्मारक पर रोकने पर सभी कांग्रेसजनों ने नेताओं ने गिरफ्तारीया दी और पुलिस द्वारा सभी को अलग-अलग थानों में भेजा गया। इस मोके पर कांग्रेस पार्टी के कई कर्यकर्ता मौजूद रहे....