The Hindu Shankhnaad program will be organized by the Vishwa Hindu Parishad on 21st September in the Anuvrat Nagar ground in Pali city
विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आगामी 21 सितंबर को हिन्दू शंखनाद कार्यक्रम पाली शहर के अणुव्रत नगर मैदान में होंगा संपन्न ।
पाली -जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि हर शुभ कार्य से पहले हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार पूजा कार्य किया जाता है सर्वप्रथम भूमि पूजन कर कार्यक्रम सर्वगुण सम्पन्न हो इस हेतु से धरती माता का पूजन किया गया आरधना की गई । पूजा अर्चना विधि विधान से पंडित मुकेश शर्मा,प्रवीण उपाध्याय ने पूजा अर्चना कराई पूजा मे लादुराम सोनी, विशन सिंह,ओमप्रकाश पुंगलिया,प्रताप पंवार, सपत्निक जोड़े सहित पूजा मे बैठे और पूजा अर्चना की ।
कार्यक्रम की तैयारी चल रही है प्रत्येक कार्यकर्ता पाली विभाग के 1000 गांवों में श्रीफल पूजन व सम्पर्क कर रहे है साथ ही हिन्दू शँखनाद कार्यक़म मे पूरे पाली जिले से 100 सब अधिक प्रमुख सन्त धर्म गुरु कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।
हिन्दू शँखनाद कार्यक्रम मे सामजिक समरसता, नशा मुक्त युवा,कुटुम्ब प्रबोधन,गोरक्षा व संवर्धन,राष्ट्र की वर्तमान परिस्थितिया जैसे विषयो पर प्रबोधन होगा ।
सेन ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में बजरंग दल प्रान्त सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी,भीमराज चोधरी,जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर,जिला उपाध्यक्ष रँगलाल जाट, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक,नगर अध्यक्ष आनन्द स्वरूप गुप्ता,बजरंग दल जिला संयोजक जगदीश सिंह,सह संयोजक हरीश सोनी,नगर संयोजक केलाश कुमावत,सह संयोजक श्रवण भिलवारा,मातृशक्ति विभाग संयोजिका प्रकाश कवर,जिला संयोजिका रेखा सोलंकी,जिला संयोजिका सन्तोष वैष्णव आदि रहे।