बिजली फाल्ट निकलने पोल पर चढ़ा कार्मिक करंट लगने से घायल

बिजली फाल्ट निकलने  पोल पर चढ़ा कार्मिक करंट लगने से घायल

बिजली फॉल्ट निकलने पोल पर चढ़े कार्मिक को लगा करंट

THE BHASWAR TIMES NEWS

जोधपुर में बिजली का फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े कर्मचारी को करंट लग गया। जोरदार झटका लगते ही वह जमीन पर गिर गया। उसके पेट में सरिया घुस गया। घटना गुरुवार दोपहर को सारण नगर में हैँ. वीडियो में कर्मचारी पोल से नीचे गिरते नजर आ रहा है। हादसे का शिकार हुआ बिजली कर्मचारी गणेश प्रजापत (35) निवासी नांदड़ी का रहने वाला है। फर्ट टीम की ओर से ठेके पर काम करता था। पिछले करीब 10 साल से काम कर रहा है। वर्तमान में नादड़ी के एईएन ऑफिस में पोस्टेड है।

JODHPUR TOP DIGITAL NEWS  DESK

घायल के साथी कर्मचारी ने बताया कि गणेश प्रजापत बिजलीघर के सरकारी स्टाफ के साथ गुरुवार शाम 11 केवी की लाइन की केबल जोड़ने गया था। फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा था। इससे पहले स्टाफ ने शटडाउन को लेकर पूछा था। स्टाफ ने कहा थाकि शटडाउन ले लिया।

इसके बाद वह पोल पर चढ़ गया। इस दौरान तार छूते ही उसे करंट लगा। तारों से चिंगारी निकलते ही स्टाफ ने रस्सी फेंककर उसे खींचना चाहा। वह करीब 22 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिरा। इस दौरान जमीन पर पड़ा सरिया उसके पेट में घुस गया। वहीं करंट से उसके पैर और एक हाथ झुलस गया। उसका महात्मा गांधी अस्पताल में ईलाज चल रहा हैँ.

परिजनों ने बिजली कंपनी और नादड़ी के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बनाड़ थाने में शिकायतदी गई है। घायल के 10 साल का लड़का और 12 साल की लड़की है।

नांदड़ी एईएन दिनेश यादव ने बताया कि गणेश फर्ट स्टाफ के तौर पर काम करता था। फीडर में लाइन जोड़ने के काम से गया था। हादसा कैसे हुआ या किसकी लापरवाही से रही। इसकी जांच करवाई जा रही है।