विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया*

विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया*

*विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया*

*उपभोक्ता जागरूकता की दी जानकारी*

पाली । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तर पर रविवार को विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया।

भारत सरकार द्वारा इस वर्ष की थीम “Safe Products, Confident Consumer” (सुरक्षित उत्पाद, आश्वस्त उपभोक्ता) निर्धारित की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला रसद अधिकारी कमल पंवार की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित अधिवक्ता पाली जिला जनचेतना समिति के अध्यक्ष डॉ. के. एम. शर्मा जागरूक उपभोक्ता नरेश शर्मा उपभोक्ता मंच सदस्यों तथा उपभोक्ता विषयक क्लब प्रभारी/स्वयं सेवी संस्था पाली जिले के गणमान्य अधिवक्ता तथा जिले के राशन डीलर्स, व्यापार संघ के अध्यक्ष जागरूक तथा सहित अनेकों गणमान्य नागरिकों ने बडे़ उत्साह से भाग लिया। तकनीकी युग में तेजी से बदलाव के साथ उपभोक्ता व्यवहार ‘‘प्रतिमान’’ भी बदल रहे है ऑनलाईन ट्रेडिंग और ई-कॉमर्स में कानूनी सामाजिक सांस्कृतिक पहलुओं की व्याख्या की गई। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता संरक्षण का अधिकार, सूचना का अधिकार सुनिश्चितता का अधिकार, सुने जाने का अधिकार, अनुचित व्यापार व्यवहार अथवा उपभोक्ताओं के बेईमाईनी शोषण के विरूद्ध प्रतितोष प्राप्त करने का अधिकार उपभोक्ता जागरूकता का अधिकार वैद्यता अवधि की जांच करने वस्तु क्रय करने, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल व्यापार में पूर्ण सावधानी बरतने डिजिटल मार्केटिंग में कम्पनी का पूर्ण पता करके सामग्री खरीदने घटिया क्वालिटी से संक्रमित हो रहे उपभोक्ताओं को बचने ऑनलाईन भ्रमित विज्ञापन ऑनलाईन पासवर्ड अनाधिकृत वेबसाईट से बचने के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी आगन्तुकों को उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा नियत गुणवŸाा की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय उपभोक्ता सम्मलेन एवं आयोग के अध्यक्ष-सदस्यों का प्रशिक्षण-प्रबोधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब के माध्यम से देखा गया। इस कार्यक्रम में प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्रसिंह प्रवर्तन निरीक्षक भरत कुमार ओमप्रकाश संगीता शर्मा हेमन्त सेन जसपालसिंह, विवेकसिंह तथा नितिन कुमार सिरवी मोहम्मद मकसूद पुखराज, रामसिंह एवं अन्य कार्मिकों ने उत्साह से अपना योगदान दिया। उपभोक्ताओं को जागरूकता फैलाने की संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

-------