मोहम्मद नोमान सिलावट ने रखा पहला रोजा घर में छाई खुशियां
मोहम्मद नोमान सिलावट ने रखा पहला रोजा घर में छाई खुशियां
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। माहे रमजान में इबादतों का लुफ्त बड़ों के साथ साथ नन्हे मुन्ने बच्चे भी खूब उठा रहे हैं इन्हीं बच्चों को देखते हुए अंजुमन पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले युवा समाजसेवी नाज़िम सिलावट नर्सिंग ऑफिसर व नूरजहाँ के लाडले छह साल के पुत्र मोहम्मद नोमान सिलावट ने अपना पहला रोजा रखा जिसके धर्म के प्रति समर्पण निष्ठा को देखते हुए घर में खुशियां छा गई।

दादी बानो ने खुशी जाहिर करते हुए फूलों का हार पहनाया और सलामती और तंदुरुस्ती की दुआएं दीं और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। बड़े अब्बा मोहम्मद साजिद मो वसीम मोहम्मद अमन मोहम्मद अयान वासिद जावेद हसम मोंटू आदि ने भी खुशी का इजहार किया। मोहम्मद नोमान सिलावट सारे दिन इबादत में मुशगुल रहा और इफ्तार के वक्त दादा मरहुम मोहम्मद साबिर साहब के लिए दुआएं मगफिरत मांगी।
