जिला कलक्टर मंत्री ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन*
राजस्थान दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय ओडीओपी मेला व प्रदर्शनी आयोजित*
*जिला कलक्टर मंत्री ने किया उद्घाटन*
पाली15 मार्च। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला उद्योग केन्द्र में ओडीओपी (वन डिस्ट्रीक्ट वन प्रोडक्ट) मेला एवं टेक्सटाइल संबंधी प्रदर्शनी का जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने फीता काट कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उद्यमियों को 181.15 लाख रुपये के चैक का वितरण किया गया।
प्रदर्शनी में हाथकरघा वन उत्पाद मिल्क स्टेशन किलर एक्स, श्री गणेश प्रिंट फेबरिक महाराज श्री उम्मेद मिल्स लिमिटेड शिव एग्रीको इम्पीमेंटस लिमिटेड फालना नेचुरल कलर बायो कलर ब्लॉक प्रिंटिंग, श्री चारभुजा लधु उद्योग, सूर्यज्योति कॉटन ड्रेसेस प्लास्टिक वेस्ट रि-साईक्लिंग श्री राजाराम प्रिंटस गणपति कॉटन शुट कालीवाडा वुडन हैण्डक्राप्ट प्रंजुल फेशन प्राईवेट लिमिटेड के स्टॉल की प्रदर्शनियां लगाई गई।
कार्यक्रम में एक जिला एक उत्पाद नीति 2024 के अंतर्गत नवीन उद्यम स्थापना के लिए मार्जिन मनी सहायता राशि प्रदान की गई जिनमें गीतांक मेहता मैसर्स पार्श्वद्वीप इण्डस्ट्रीज को 20 लाख श्री मुकेश दोशी मैसर्स मॉ वांकल टेक्सटाइल को 15 लाख श्रीमती सुमन माण्डावत मैसर्स नव्या फैशन को 20 लाख रुपये के डमी चैकों का वितरण किया गया है। साथ ही राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजान्तर्गत जेडएलडी/ईटीपी स्थापना पर जगदीश छोजेड़ मैसर्स भारत महान इण्डस्ट्री को 48 लाख एवं सुनील मैसर्स पदम श्री विविंग एण्ड मैन्यु मिल्स प्रा.लि. को 59.40 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई।
इसी प्रकार विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना में नवीन व विस्तार इकाईयों के लिए आशीष श्रीवास्तव को 5 लाख, कमलेश कुमार को 5 लाख निखिल जैन 5 लाख आकश मेवाड 3.75 लाख रुपये की मार्जिन मनी सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में सीएसआर एवं कर्मभूमि से मातृभूमि में जल संचय व जनभागीदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सेलो फाउण्डेशन के शंभुसिंह यादव महाराज श्री उम्मेद मिल्स के सीईओ सुदीप एवं प्रांजल फेशन प्राईवेट लिमिटेड के पीयूष गगड़ व लोक कला शेलेन्द्रसिंह को मोमेन्टो प्रदान किया गया। इस दौरान लोक कलाकार शैलेन्द्रसिंह ने गजल व बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक रज्जाक अली सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी समेत उद्यमी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।