अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की स्मृति में 'शहीद वंदना कार्यक्रम' 24 मई को गुजरात में होगा आयोजित
अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की स्मृति में 'शहीद वंदना कार्यक्रम' 24 मई को गुजरात में होगा आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन (CGIF) एवं चारण गढ़वी ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन (CITO) के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ: शहीद वंदना कार्यक्रम समाजसेवी भामाशाह अनोपसिंह लखावत चेयरमैन सीजीआईएफ के नेतृत्व में
स्वामी विवेकानंद टाउनहॉल, जाम-खंभालिया, डिस्ट्रिक्ट देवभूमि द्वारका, गुजरात में 24/05/2026 दोपहर 04:00 बजे से 08:15 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी और राष्ट्रभक्त अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ के सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्र सेवा को नमन करते हुए एक भव्य 'शहीद वंदना कार्यक्रम' का आयोजन किया जाएगा।
ग्लोबल अध्यक्ष श्री अनोप सिंह लखावत के मार्गदर्शन में इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ के 'कसम त्याग और बलिदान की अमर गाथा' को जन-जन तक पहुंचाना और बारहठ परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से चारण गढवी अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के समस्त जाॅन राजस्थान गुजरात सहित देश-विदेश से प्रबुद्धजन शिरकत करेंगे। विविध सांस्कृतिक व बौद्धिक सत्रों का होगा आयोजन होगा। शहीद वंदना कार्यक्रम की रूपरेखा को बेहद समृद्ध और व्यवस्थित रूप दिया गया है।
जिसमें निम्नलिखित मुख्य आकर्षण शामिल रहेंगे
दीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना: शहीद शिरोमणि की पावन स्मृति में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुति: बारहठ परिवार के जीवन और शौर्य पर आधारित एक विशेष लघु वृत्तचित्र (Documentary) एवं जीवंत मंच प्रदर्शन (Stage Performance) का आयोजन किया जाएगा।
बौद्धिक उद्बोधन:
प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा केवल्य/सिंह बारहठ जीवन की अमर गाथा और वीर बारहठ वंश के योगदान पर विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे।
विशेष सम्मान समारोह:
देश और समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को 'भारत की अस्मिता और चारण', 'भारत का स्वतंत्रता संग्राम और चारण' तथा 'आजादी के आंदोलन में बारहठ पीढ़ी का योगदान' जैसी श्रेणियों में प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही 'अक्षयभाई गढवी' (वीर मूछ पूजक) को 'धुवा मोरी युद्ध के साक्षी' के रूप में विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा।
सीजीआईएफ चैयरमेन अनोप सिंह लखावत ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित विभूतियां मंच साझा करेंगी, जिनमें मुख्य रूप से प्रभु दान जी गढवी कार्यकारी अध्यक्ष राजा भाई मैनेजिंग डायरेक्टर, ओमप्रकाश उज्ज्वल अध्यक्ष CGIF राजस्थान, प्रतापदान देथा 'मेहरू'अध्यक्ष गुजरात जॉन
डॉ. भारत गढवी, शैलेश गढवी, डॉ. अम्बादान रोहड़िया राजस्थान से कैप्टेन सिद्धार्थ चारण, देशराज सिंह अखावत, सरदार सिंह सांदू, श्री महेंद्र सिंह खारी, हेतु सिंह चारण, लक्ष्मण सिंह लालस, श्रीमती शशि बाईसा, श्रीमती मिथिलेश चारण, श्रीमती जनक बाईसा, किरण रतनू महिपाल सिंह लखावत जिलाध्यक्ष, जयसिंह लखावत, अमर सिंह बारहठ खारिया सोढ़ा आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण
आदि मुख्य रूप से सम्मिलित होने के लिए खंभालिया गुजरात रवाना हो रहे हैं ।