साहिय्यकार पवन पहाड़िया का आचार्य वर्धमान सागर के द्वारा सीकर की धर्म सभा में हुआ सम्मान

साहिय्यकार पवन पहाड़िया का आचार्य वर्धमान सागर के द्वारा सीकर की धर्म सभा में हुआ सम्मान

साहिय्यकार पवन पहाड़िया का आचार्य वर्धमान सागर के द्वारा सीकर की धर्म सभा में हुआ सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

  नागौर / चारित्र चक्रवर्ती प्रथमाचार्य 108 श्री शांतिसागरजी महाराज के शताब्दी आचार्य पदारोहण में दिए गए योगदान के उपलक्ष में आज सीकर में विराजित पंचम पट्टाचार्य वात्सल्य वारिधि आचार्य रत्न 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज के कर कमलों से डेह नागौर के समाज सेवी व बाल साहित्यकार पवन पहाड़िया का सम्मान करते हुए उन्हें सम्मान - पत्र , दुपट्टा, मोमेंटो व रजत 

चरण प्रदान कर आशीर्वाद दिया गया ।

ज्ञात रहे कि पवन पहाड़िया ने अखिल भारतीय आचार्य शांतिसागर लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने का यह गौरव हासिल किया था ।

आज सीकर में आयोजित हजारों की संख्या में आयोजित विशाल धर्म सभा मे बोलते हुए मध्यप्रदेश से आये ज्योतिषाचार्य सुधीर शास्त्री नें मंच का संचालन करते हुए बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में समूचे भारत वर्ष से लगभग इग्यारासो प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था उसके लिए आज प्रथम , द्वितीय , तृतीय व सांत्वना सम्मान आचार्य श्री के कर कमलों से प्रदान किये जा रहे हैं ।