कुष्ठ रोगियों को कराया मीठा भोजन
कुष्ठ रोगियों को कराया भोजन पाली 21 मई /भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पाली जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में हिंदू सेवा मंडल में कुष्ठ रोगियों को मीठा भोजन एवं बिस्किट वितरण कर मनाया।
सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व मे गुरुवार को मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुडे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गये ।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष उदयपुर-जोधपुर संभाग प्रभारी मोहन हटेला ने बताया की स्व गांधी ने हमेशा युवा शक्ति में विश्वास, आधुनिक भारत के निर्माण का संकल्प और देश को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने की आपकी दूरदर्शी सोच आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में आपका योगदान ऐतिहासिक रहा है।उनके नेतृत्व में देश ने विकास, नवाचार और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में नए आयाम स्थापित किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता महावीरसिंह सुकरलाई, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष जीवराज बोराणा, जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज, मण्डल अध्यक्ष भेराराम गुर्जर, पुष्पराज सोनी, दिनेश दवे, घनश्याम भाटी, धन्नाराम सरगरा, धनराज आर्य, फकीर मोहम्मद, विक्रम भाटी, मांगीलाल मेघवाल, नैनाराम हेमावास, संजय परमार, जितेंद्रसिंह चुंडावत सहित सेवादल कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।