पेट्रोल, डीजल और रसोई गैसों की कीमतों को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस - गुर्जर

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैसों की कीमतों को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस - गुर्जर

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैसों की कीमतों को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस - गुर्जर

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत/ करमावास। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता खिवराज गुर्जर करमावास पट्टा मीडिया सह संयोजक विधानसभा सोजत ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैसों की कीमतों को लेकर भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम की कीमतें बढ़ने के बावजूद केंद्र सरकारे की मजबूत इच्छा शक्ति के कारण राज्य और केंद्र सरकार आम जनता को कोई समस्या नहीं होने दे रही है।

गुर्जर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई में कोई समस्या नहीं है, और कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह करनेछ की कोशिश कर रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्र हित में अपनी सरकार पर भरोसा रखें और कांग्रेस के झूठे प्रचार में न फंसें।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस के सिलेंडर लोगों के घर तक पहुंच रहे हैं, और सप्लाई प्रभावित नहीं हो रही है, इसलिए कांग्रेस और काला बाजारी की अफवाहों से सावधान रहें।