टैक्सी चालक ने दिखाई मानवता प्रसूता को पहुंचाया अस्पताल

टैक्सी चालक ने दिखाई मानवता प्रसूता को पहुंचाया अस्पताल

टैक्सी चालक ने दिखाई मानवता प्रसूता को पहुंचाया अस्पताल

रिपोर्ट पन्ना लाल कटारिया बिठौड़ा 

मारवाड़ जंक्शन। नगर में गुरुवार को प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए जहां उसका पति वाहन के लिए भटक रहा था, वहीं एक टैक्सी चालक ने मदद का हाथ बढ़ाया और समय रहते प्रसूता को अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन निवासी जयंतीलाल भील की पत्नी रेखा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति गंभीर होने पर जयंतीलाल अपनी पत्नी को लेकर अपने घर से निकल वाहन की तलाश करने लगा। काफी देर तक यह इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन उसे कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया। प्रसूता की बढ़ती पीड़ा को देखकर परिजन भी काफी चिंतित हो गए थे।

इसी दौरान बिठोड़ा कलां निवासी टैक्सी चालक राजूदास अपनी टैक्सी में सवारी लेकर वहां से गुजर रहा था। उसकी नजर प्रसव पौडा से परेशान महिला पर पड़ी तो उसने तुरंत स्थिति को समझा और बिना देर किए अपनी टैक्सी रोक दी। मानवता का परिचय देते हुए राज्दास ने टैक्सी में बैठी सवारी को नीचे उतार दिया और प्रसूता व उसके पति को टैक्सी में बैठा लिया। महिला की गोपनीयता और सुविधा का ध्यान रखते हुए उसने टैक्सी में पर्दे भी लगा दिए। मारवाड़ जंक्शन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर रवाना हो गया। टैक्सी चालक की तत्परता से प्रसूता को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को देखते हुए तुरंत उसे भर्ती किया। चिकित्सकीय टीम की निगरानी में कुछ ही समय बाद प्रसूता रेखा ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों सुरक्षित बताए जा रहे है। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और स्थानीय नागरिकों ने टैक्सी चालक राजूदास की सराहना की।