टांके में गिरने से दो की मौत
टांके में गिरने से दो की मौत बाड़मेर/जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के जूना लखवारा गांव में रविवार बच्चा खलते-खेलते टांके में गिर गया। उसके साथ आठ साल की मूक-बधिर चचेरी बहन भी खेल रही थी। चचेरे भाई को बचाने के लिए वखुद टांके में कूद गई। डूबने से दोनों की मौत हो गई।
हादसा बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के जूना लखवारा गांव में रविवार दोपहर में हुआ। हादसे के समय मां घर का काम कर रही थी। कुछ देर बाद मां टांके के पास आई तो बेटे और भतीजी की बॉडी टांके में देखकर होश उड़ गए।
सूचना पर चौहटन थानाधिकारी राजूराम विश्नोई मौके पर पहुंचे और शव चौहटन हॉस्पिटल की मॉच्युरी में रखवाए।
एसएचओ राजूराम विश्नोई ने बताया कि छगन (3) पुत्र जोगाराम और उसकी चचेरी बहन पूजा (8) पुत्र मांगीलाल घर के नजदीक बने टांके के पास खेल रहे थे।
छगन की मां छुड़ी देवी टांके से पशुओं को पानी पिला रही थी। वह टांके का ढक्कन बंद करना भूल गई और पशुओं को चारा डालने में व्यस्त हो गई। खेलते-खेलने छगन टांके में गिर गया। उसे बचाने के लिए पूजा भी टांके में कूद गई।