राष्ट्रीय लोक अदालत कल बैचो का गठन 

राष्ट्रीय लोक अदालत कल बैचो का गठन 

राष्ट्रीय लोक अदालत कल बैचो का गठन 

जोधपुर13 मार्च। द्वितीय शनिवार 14 मार्च को आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (लोक अदालत) विनियम 2009 यथा संशोधित विनियम 2019 के प्रावधानों के नियम 6 (ख) की पालना में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के स्तर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के आसीन माननीय न्यायाधिपतिगणों की अध्यक्षता में अग्रलिखित विवरणानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत की संशोधित बैंचों का गठन किया गया हैं।

राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 1 (कोर्ट नंबर 20) के लिए अध्यक्ष न्यायाधिपति सुनील बेनीवाल तथा मनोनित सदस्य अधिवक्ता श्री पिन्टू पारीक होंगे। इसी प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 2 (कोर्ट संख्या 14) के लिए अध्यक्ष न्यायाधिपति श्रीमान् मुकेश राजपुरोहित तथा मनोनित सदस्य श्रीमती सपना वैष्णव, अधिवक्ता होंगे। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 3 (कोर्ट संख्या 21) के लिए अध्यक्ष न्यायाधिपति श्रीमान् बलजिन्दर सिंह सन्धू तथा मनोनित सदस्य श्रीमती अक्षिति सिंघवी अधिवक्ता होंगे। 

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गये प्रकरणों की सुनवाई प्रातः 10ः30 से 01ः00 बजे तक एवं दोपहर 02ः00 बजे से 04ः30 बजे तक होगी।