मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शैक्षिक किशोरी मेला आयोजित 

मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शैक्षिक किशोरी मेला आयोजित 

मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शैक्षिक किशोरी मेला आयोजित 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्थानीय राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाइप 1 सोजत के प्रांगण में शैक्षिक किशोरी मेला, वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह का मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बालिकाओं की ज्ञान अभिवृद्धि एवं उत्साहवर्धन हेतु शिक्षा का महत्व बताते हुए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि भामाशाह एवं समाजसेवी अनोपसिंह लखावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करने वाले बच्चे कामयाब होते हैं इसलिए मेहनत कर अपना नाम रोशन करना चाहिए। समाजसेवी जुगल किशोर निकुंम ने कहा कि बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सोजत की केजीबीवी स्कूल की अपनी पहचान है यहां पारिवारिक माहौल में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जा रहे हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपतसिंह सांखला ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देनी चाहिए शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में कौशल विकास के लिए इस तरह की प्रदर्शनियों व मेलों का आयोजन होना चाहिए। एसीबीईओ मोहम्मद रफीक ने कहा कि शिक्षा बिना जीवन अधूरा है आज हमे शिक्षा के महत्व को समझते हुए शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत है।

कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर फिता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यालय परिवार द्वारा अनोपसिंह लखावत, जुगलकिशोर निकुंम, मोहन जाट, सीबीईओ दलपतसिंह सांखला, एसीबीईओ मो. रफीक, बगदाराम, राजेश उपाध्याय पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, शारीरिक शिक्षा संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी आदि अतिथियों का साफा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात मेले में लगी प्रदर्शनियों का अतिथियों द्वारा अवलोकन कर बच्चों की हौसला अफजाई की। होनहार बालिकाओं व भामाशाह को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जन का मन मोह लिया।  कार्यक्रम में चार चांद लगाने वाला गीत रूण झुंण बाजे घुघरा पर आकर्षक नृत्य पर उपस्थित अतिथियों सहित पुरा पाण्डाल तालियों से गुंज उठा। कार्यक्रम का सरस संचालन पप्पुकुमार एवं सुमन हलकिया शानदार तरीके से किया। आभार की रस्म प्रधानाचार्य प्रतिभा कुलहरी ने अदा की।


 किशोर मेले के तहत आयोजित प्रदर्शनी में 30 स्टॉल का निरीक्षण अतिथियों द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पेन्टिंग में पूजा, द्वितीय पुरूस्कार चिंकी एवं कल्पेश को एवं तृतीय स्थान पर मनीषा कंवर एवं वीणा को पुरूस्कृत किया गया। 

यह रहे उपस्थितः

शैक्षिक किशोरी मेला एवं वार्षिकोत्सव में धीरज नागोरा, अशोक कुमार, भुण्डाराम, अविनाश गर्ग, प्रतापसिंह, रोहित सिगाडिया, वार्डन मन्जु चौधरी, मथुरा चौधरी, भावना चारण, गुडिया चौधरी, खुशबू वागोरिया, रीना कंवर, भंवरी देवी, अनिता शर्मा, भंवरलाल प्रजापत, एएनएम प्रेमलता पंवार, पुनम, सम्पत कंवर सहित कई विद्यालयों की छात्राएं उपस्थित थे।