21 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली
21 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली
पाली /पाली।हिन्दू महोत्सव समिति के संस्थापक सदस्य कमल किशोर गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 21 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाने का निर्णय लिया गया.
विद्वान ज्योतिषाचार्य हर्ष शर्मा मुकेश शर्मा नवीन तिवारी प्रवीण उपाध्याय द्वारा सर्वसम्मति से एवं निर्णयसागर पंचांग द्वारा दीपावली 21 अक्टूबर को एवं 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजाव राम राम सा होगी.
विद्वान ज्योतिषाचार्य ने कहा दीपावली की पूजा अपनी सुविधा एवं अपने पंडित द्वारा बताए गए समय अनुसार करें
हिंदू महोत्सव समिति की मीटिंग में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी जैन समाज से महेंद्र बोहरा,सिंधी समाज से ललित प्रितमानी, सिखवाल समाज से हीरालाल व्यास बाबूलाल नागला,अग्रवाल समाज से अध्यक्ष सुनील गुप्ता सुनील पोद्दार, प्रजापत समाज से शिव प्रकाश प्रजापत,धानमंडी संगठन से दोलाराम पटेल, सराफा बाजार से हरिप्रकाश व्यास, राजपूत समाज से महेंद्र सिंह नरूका खंडेलवाल ब्राह्मण समाज से दामोदर शर्मा,नामदेव छीपा समाज से पुर्णप्रकाश परमार,कान्यकुंज समाज से जयशंकर त्रिवेदी,सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे