नृसिंह जयंती पर सोमनाथ मंदिर में आज मेला

नृसिंह जयंती पर सोमनाथ मंदिर में आज  मेला

नृसिंह जयंती पर सोमनाथ मंदिर में आज निकलेगा मलुका                           पाली। नरसिंह जयंती के अवसर पर पाली शहर के सोमनाथ मंदिर में गुरुवार को भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी दीपक रावल ने बताया कि परंपरा के अनुसार शाम 7 बजे भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना के बाद विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पुजारी रावल ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में पिछले लगभग 151 वर्षों से भगवान नरसिंह के अवतरण दिवस को अनूठे तरीके से मनाया जाता है। इसमें हिरण्यकश्यप के अत्याचारों और भक्त प्रहलाद की भक्ति का जीवंत मंचन किया जाता है।

शाम को सूर्यास्त से पूर्व भगवान सोमनाथ की महाआरती होगी। इसके बाद ठीक सूर्यास्त के समय मंदिर के गर्भगृह से भगवान नरसिंह के प्रकट होने भक्त प्रहलाद की रक्षा करने और हिरण्यकश्यप रूपी मलूका के संहार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

आयोजन समिति के अनुसार शाम 7 बजे पूजा के पश्चात भक्त प्रहलाद की रक्षा और भगवान नरसिंह के प्राकट्य की विशेष लीला का मंचन किया जाएगा जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आज मलूके सोमनाथ के आसपास मोहल्लों में जाएंगे ओर सांय सभी सोमनाथ मंदिर के पास आएँगे. जहाँ सांय नृसिंह भगवान भक्तों को दर्शन देंगे