खौड़ व पावा में अटल प्रगति पथ स्वीकृत*

खौड़ व पावा में अटल प्रगति पथ स्वीकृत*

*खौड़ व पावा में अटल प्रगति पथ स्वीकृत*

*-कैबिनेट मंत्री कुमावत की अनुशंषा पर चार करोड़ रुपए मंजूर*

पाली । राज्य सरकार द्धारा मुख्यमंत्री बजट वर्ष-2026-27 की घोषणा पर सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सड़कों के सुदृढीकरण को लेकर दो करोड़ रुपए की लागत से अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा। इस संबंध में पशुपालन गोपालन डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की अनुंशषा पर विधानसभा क्षेत्र के रानी ब्लॉक के गांव खौड़ व सुमेरपुर ब्लॉक के गांव पावा में अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा। कुमावत ने बताया कि गांव खौड़ में दादाबाड़ी बस स्टेंड से सीरवी के मौहल्ला हनुमान चौक होते हुए रेकलिया मार्ग की ओर दो किमी. लंबे अटल प्रगति पथ का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह गांव पावा में पावेश्वर महादेव जी से पावा-भाचुंदा सड़क होते हुए बस स्टेंड से पावा-मोकलसर सड़क से सीरवी बैरा तक 2 किमी. लंबे अटल प्रगति पथ का निर्माण दो करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पथ ने प्रदेशभर के 245 अटल प्रगति पथ के लिए कुल 486.53 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत राज्य में 367.83 किमी. लंबी सड़कों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।