बीच सड़क पर कारों से स्टंट
बीच सड़क पर कारों से स्टंट जोधपुर / शहर में बीच सड़क पर लग्जरी कारों से खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। सड़क पर युवक तेज रफ्तार गाड़ियों को लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में कारें बीच सड़क पर गोल-गोल घूमती दिख रही हैं। स्टंट के दौरान युवक कारों की छत पर भी खड़े नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो आज बुधवार का है जो झालामंड चौराहे से इंडिया बुल्स मेगा मॉल के बीच मुख्य मार्ग का है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों और गाड़ियों के नंबरों के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।वीडियो में जिस समय कार चालकों द्वारा यह स्टंटबाजी की जा रही थी उस वक्त आसपास से कई दोपहिया और चौपहिया वाहन भी गुजर रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी तेजकरण परिहार ने बताया- फिलहाल गाड़ियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि स्टंट करने वाले ये लड़के चौपासनी क्षेत्र के हो सकते हैं।