.मा.शि. बोर्ड उमावि एवं मावि परीक्षाएँ 12 फरवरी से

.मा.शि. बोर्ड उमावि एवं मावि परीक्षाएँ 12 फरवरी से

मा.शि. बोर्ड उमावि एवं मावि परीक्षाएँ 12 फरवरी से

केन्द्राधीक्षक एसीएस और पेपर कॉर्डिनेटर की कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को 

पाली 21 जनवरी ।माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाएँ 12 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होगी। जिनके लिये नियुक्त केन्द्राधीक्षक, अति. केन्द्राधीक्षक एवं पेपर कॉर्डिनेटर की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला गुरूवार को प्रातः 10 बजे विडला इंटरनेशनल अकादमी, सोजतरोड मार्ग, सोजतसिटी में आयोजित होगी।

     जिला शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार राजपुरोहित ने बताया कि माध्यमिक, माध्यमिक व्यवसायिक एवं प्रवेशिका की बोर्ड परीक्षाऐं 12 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक एवं उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व्यवसायिक तथा वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षाएँ 12 फरवरी से 11 मार्च तक सम्पन्न होगी। अति. जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षाओं हेतु 09 निजी मान्यता प्राप्त विधालयों सहित कुल 121 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। उक्त परीक्षाओं को संचालित करने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रो हेतु कुल 121 केन्द्राधीक्षक, 09 अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक एवं 51 पेपर कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की गई हैं। इसके अतिरिक्त निजी मान्यता विधालय वाले 09 परीक्षा केन्द्रो पर अध्यक्ष जिला परीक्षा संचालन समिति एवं जिला कलेक्टर, पाली द्वारा माईक्रो ऑब्र्जवर कम पेपर कॉर्डिनेटर की नियुक्ति भी की जायेगी। परीक्षा केन्द्रो पर अतिरिक्त वीक्षकों की आवश्यकता रहने पर सम्बंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्ति की जा सकेगी। अति. जिशिअ प्रवीण कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं हेतु नियुक्त समस्त सीएस, एसीए एवं पेपर कॉर्डिनेटर्स की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला आज बिडला इंटरनेशल अकादमी, सोजतरोड मार्ग, सोजतसिटी में प्रातः 10.00 बजे से प्रारम्भ होगी, जिनमें मा.शि. बोर्ड द्वारा संदर्भ व्यक्ति के रूप में प्रशिक्षित देवेन्द्र प्रसाद डाबी और दिनेश त्रिवेदी सहित विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा सभी अधिकारियों को अधतन निर्देशों के सम्बंध में प्रबोधन किया जायेगा।