चोरी की कार  सहित एक गिरफ्तार       

चोरी की कार  सहित एक गिरफ्तार       

 चोरी की कार  सहित एक गिरफ्तार                सुमेरपुर /एक मुलजिम को गिरफतार कर उसके कब्जे से ईको कार को पुलिस ने बरामद किया सवाई सिंह राठौड नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर ने बताया 23 जनवरी 2026 की रात्री में पुलिस थाना सुमेरपुर के हल्का क्षेत्र " मालीयों का बास" में मकान के बारह खडी ईको कार चोरी की वारदात हुई. वाहन चोरी पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के अडौस पडौस के सीसीटीवी कैमरे चैक कर गाडी के जाने के रूट के सीसीटीवी कैमेरे सूचना संकलन तकनीकी सहायता से पूर्व में वाहन चोरी के चालानशुदा वांछित पर निगरानी रख ईको फ्रेंडली वाहन चोर हितेश पुत्र सोनाराम निवासी भैसवाडा पुलिस थाना आहोर जिला जालोर हाल शीतला चौक सुमेरपुर को प्रकरण संख्या 38/2026 23 जनवरी 2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना सुमेरपुर में गिरफतार किया जाकर घटना का माल मशरूका चोरी की ईको कार आरजे राज-16-या-4823 को जप्त किया गया। मुलजिम हितेश कुमार पूर्व में भी दो ईको वाहन चोरी एवं दो मोटरसाईकिल चोरी की वारदात में गिरफतार होकर जेल काट चुका है। मुलजिम हितेश कुमार आले दर्जे का शातिर अभयस्त ईको वाहन चोरी का मास्टर माईण्ड है। जो कि मास्टर चाबी का उपयोग कर लॉक तोडकर गाडी चोरी करता हैँ.