पाली: पंचायत चुनाव का शंखनाद 10 लाख 82 हजार मतदाता चुनेंगे ‘गांव की सरकार
पाली: पंचायत चुनाव का शंखनाद 10 लाख 82 हजार मतदाता चुनेंगे ‘गांव की सरकार’*
मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, नाम जुड़वाने के लिए 7 फरवरी तक का मौका*
पंचायत चुनाव 2026: पाली जिले की मतदाता सूची जारी बाली में सबसे ज्यादा तो बगड़ी में सबसे कम वोटर*
पाली/पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पाली जिले में मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में कुल 10 लाख 82 हजार 543 मतदाता पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बजरंगसिंह ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी को कर दिया गया है। ये सूचियां 1 जनवरी 2025 को संदर्भ तिथि मानकर तैयार की गई हैं। जिले की 303 ग्राम पंचायतों के 2 हजार 931 वार्डों के लिए यह सूची जारी की गई है।जिसमें बाली में सर्वाधिक मतदाता हैँ.
*जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में पंचायत समितिवार मतदाताओं की संख्या में बाली सबसे आगे है।*
बाली1लाख 88 हजार 689 मतदाता
मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में 1लाख 76 हजार 010 मतदाता
सुमेरपुर 1लाख 42 हजार 574 मतदाता रानी 1 लाख 20 हजार 658 मतदाता देसूरी 1,लाख 8 हजार 753 मतदाता
रोहट में 1लाख 7हजार 583 मतदाता पाली 96हजार 856 मतदाता सोजत 83हजार 906 मतदाता बगड़ी: 57 हजार 514 मतदाता (सबसे कम)
*नाम जुड़वाने का अंतिम मौका: 1 व 2 फरवरी को विशेष अभियान यदि आप 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और आपका नाम सूची में नहीं है तो आपके पास सुनहरा मौका है।*
दावे एवं आपत्तियाँ: 7 फरवरी 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं।
1 और 2 फरवरी 2026 को बीएलओ सभी मतदान केंद्रों पर पूरे दिन उपस्थित रहेंगे।मतदाता अपने क्षेत्र के प्रगणक ग्राम पंचायत कार्यालय या संबंधित उपखण्ड कार्यालय में जाकर सूची देख सकते हैँ.नाम जोड़ने हटाने या संशोधन के लिए ऑफलाइन आवेदन के साथ-साथ ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 फरवरी 2026 को किया जाएगा।