पदम चन्द हिन्दू गौ सम्मान आह्वान अभियान का  सोजत तहसील प्रभारी नियुक्त

पदम चन्द हिन्दू गौ सम्मान आह्वान अभियान का  सोजत तहसील प्रभारी नियुक्त

*गोसेवा, सुरक्षा एवं सम्मान अभियान का शुभारंभ*

*गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग*

पदम चन्द हिन्दू गौ सम्मान आह्वान अभियान का  सोजत तहसील प्रभारी नियुक्त  

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत के नागणेच्य माता जी मंदिर, बिलाडिया गेट के बाहर मंदिर परिसर में शुक्रवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित संतों, गोभक्तों एवं गोसेवकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यह अभियान किसी संस्था या राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि गोमाता के प्रधान संरक्षण और नंदी बाबा की अध्यक्षता में संचालित किया जाएगा। बैठक में पदम चन्द हिन्दू को सर्व समिति द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का सोजत तहसील प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। 

बैठक में पारित संकल्प के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना तथा गोसंवर्धन एवं संरक्षण के लिए ठोस नीतियों का निर्माण है।

सरकार से प्रमुख मांगों में गो रक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए। गोहत्या व गोतस्करी में लिप्त अपराधियों को आजीवन कारावास मिले। जब्त वाहन गोशालाओं के उपयोग में लाए जाएं। गोबर - गोमूत्र आधारित अनुसंधान विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएं, पंचगव्य औषधियों का निःशुल्क वितरण आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में हो, सरकारी भवनों में गोबर पेंट और गौनाइल का उपयोग अनिवार्य हो, गोशालाओं को मनरेगा से जोड़ा जाए और बिजली बिल में छूट आदि शामिल की गई। है ।

फरवरी 2027 में दिल्ली में संकीर्तन जनवरी से राष्ट्रव्यापी प्रचार, अभियान की कार्ययोजना के अनुसार

जनवरी से मार्च 2026 तक देशभर में गो सम्मान प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 27 अप्रैल 2026 को तहसील एवं जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यदि अपेक्षित परिणाम नहीं मिला, तो जुलाई और अक्टूबर 2026 में यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। अंततः 27 और 5000 तहसीलोंसे संत व गोभक्त फरवरी 2027 को देश के 800 जिलों दिल्ली पहुंचकर गौ संकीर्तन करेंगे, जो 15 अगस्त 2027 तक शांतिपूर्वक जारी रहेगा। संत समाज एवं गोप्रेमियों ने समस्त सनातन समाज से इस पवित्र अभियान में शामिल होकर गौ राष्ट्रीय संकल्प को सफल बनाने की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के इस अपील की।