नई सड़क से ब्रह्मपुरी की सकरी गालियों तक सफाई व्यवस्था लिया जायजा  रोजाना की गंदगी से अटे पड़े रहते हैं क्षेत्र

नई सड़क से ब्रह्मपुरी की सकरी गालियों तक सफाई व्यवस्था लिया जायजा  रोजाना की गंदगी से अटे पड़े रहते हैं क्षेत्र

नई सड़क से ब्रह्मपुरी की सकरी गालियों तक सफाई व्यवस्था लिया जायजा   हकीकत में रोजाना गंदगी से अटे पड़े रहते क्षेत्र 

 जोधपुर । नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बुधवार को दुपहिया वाहन पर शहर के भीतरी क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्थाओं जायजा लिया साथ ही आमजन से मुलाकात कर सफाई के संबंध में जानकारी ली। आयुक्त ने शहरवासियों से आगामी दिनों में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। आयुक्त राहुल जैन ने नई सड़क घंटाघर से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण प्रारंभ किया इसके बाद वह तूर जी का झालरा त्रिपोलिया मार्केट अचलनाथ मंदिर कुंज बिहारी मंदिर कंदोई बाजार आडा बाजार गंगश्याम मंदिर नवचौकिया फतेहपोल रानीसर पदमसर तालाब होते हुए ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पहुंचे। आयुक्त ने इस दौरान भीतरी शहर के निवासियों से सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा की और उन्हें सफाई के संबंध में पूछा। स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया ।                                                                                                                                 आयुक्त ने भीतरी शहर की सौंदर्यकरण को बढ़ाने के लिए दीवारों पर पेंटिंग करने स्वच्छता संरक्षण के संबंध में आमजन में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि आगामी दिनों में स्वच्छता संरक्षण होने वाला है साथ ही मारवाड़ का महाकुंभ मानी जाने वाली भोगीशैल परिक्रमा भी शुरू होगी। इस दौरान श्रद्धालू शहर के भीतरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी दर्शन करेंगे। इसको लेकर आज निगम अधिकारियों के साथ भीतरी क्षेत्र का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था काफी सुधार हुआ है जहां कहीं भी आम दिन की कोई शिकायत मिली उस संबंध में अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कचरा पॉइंट पर नगर निगम की ओर से कचरा उठाने के बाद कुछ लोगों ने वहां वापिस कचरा डाल दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार कोई कचरा फैलाएगा तो उनसे जुर्माना राशि वसूल की जाएगी। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्याम मनोहर रामदेव दीपक गुंद एवं संबंधित वार्ड प्रभारी मौजूद रहे।      हकीकत कुछ ओर हैं -आयुक्त के निरीक्षण की पूर्व जानकारी होने पर  क्षेत्र मेँ सफाई व्यवस्था दुरस्त करवाई गई परन्तु हकीकत कुछ ओर ही कहती हैं ब्रह्मपुरी व शहर के भीतरी क्षेत्रों में रोजाना कचरे के ढ़ेर लगे रहते हैं गटर बहने से चलना भी दुशवार हो जाता हैं केवल अधिकारियों को गुमराह करना उचित नहीं बिना जानकारी दिए  अचानक अधिकारियों के निरीक्षण की जरूरत हैं.  ब्रह्मपुरी चांदपोल सूरसागर भील बस्ती घोड़ा घाटी रोड़ क्षेत्र गंदगी से अटा पड़ा हैं शिकायतों पर भी माकूल सफाई व्यवस्था नहीं हो पाती स्थानीय नागरिक भी  उतने ही दोषी हैं ज़ो सड़कों पर कचरा डाल देते हैं. रोजाना मकान धोने की आदत से पानी का अपव्यय होने के साथ नालियों के अभाव में पानी सड़कों पर बहता हैं. खुद का घर साफ करने के लिए मोहल्ले में गंदगी फैला देते हैं जागरूकता की कमी के चलते कचरे वाली गाड़ी में कचरा पात्र खाली करने की आदत नहीं डालते सड़को पर फेंक देते हैं.आवारा मवेशी शहर में घूमते हैं ओर लोग सड़क पर ही उन्हें चारा डाल देते हैं जिससे दुर्घटनाऐं होती हैं. प्रशासन के साथ आमजन को भी समझना होगा कि पर्यटन व सूर्यनगरी को कैसे स्वछ रखा जा सकता हैं.