मुख्यमंत्री शर्मा आज नया चेण्डा रोहट दौरे पर आएँगे
मुख्यमंत्री शर्मा आज नया चेण्डा रोहट दौरे पर आएँगे
पाली 30अप्रैल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को पाली जिला रोहट क्षेत्र के नया चेण्डा गांव के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से प्रातः 11.05 बजे उदयपुर एयपोर्ट से प्रस्थान कर प्रातः 11.50 बजे ग्राम नया चेण्डा रोहट हेलीपेड पहुंचेंगे। वे हेलीपेड से रवाना होकर 12 बजे श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 12 बजे से एक बजे तक नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण एवं कन्या गुरूकुल का 10वां स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। वे दोपहर 1.10 बजे हेलीकॉप्टर से नया चेण्डा हेलीपेड से उदयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।