कन्याओं की सुरक्षा के लिए देशव्यापी जन आंदोलन का आरंभ
कन्याओं की सुरक्षा के लिए देशव्यापी जन आंदोलन का आरंभ
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जयपुर। लिव इन रिलेशनशिप की कानूनी मान्यता को समाप्त करने के लिए सेंटर फॉर पब्लिक अवेयरनेस एंड इनफॉरमेशन आज से कन्याओं की सुरक्षा के लिए आंदोलन करेगा। सेंटर फॉर पब्लिक अवेयरनेस एंड इनफॉरमेशन के डायरेक्टर आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने बताया कि भारत की सांस्कृतिक गरिमा, सनातन धर्म और कन्याओं की रक्षा के लिए भारत की जनता से उन्होंने आह्वान किया है कि लिव इन रिलेशनशिप की कानूनी मान्यता को समाप्त करने के लिए एक कानून बनाने की प्रार्थना प्रधानमंत्री से करें। पाटोदिया ने कहा कि हमारे देश में विवाह व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। अन्यथा भारत का विश्व गुरु बनने का सपना चकनाचूर हो जाएगा।
आचार्य सत्यनारायण ने यह भी बताया कि यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने का विचार उनके मन में विपश्यना ध्यान समाधि की गहरी अवस्था में भगवान ने आदेश प्रदान करके दिया है। इसलिए भारतवर्ष की सामाजिक व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने वाला यह कानून जो कुछ वर्ष पहले ही अस्तित्व में आया है, उसको निरस्त करवाया जाए। लिव इन रिलेशनशिप के कारण भारत में विवाह व्यवस्था और समाज व्यवस्था पतनोन्मुखी हो रही है। यह तो तीन तलाक से भी अधिक भयानक महामारी है, जो हमारे देश में कानूनी संरक्षण में फैल रही है। इस जहरीले पौधे को यदि इस समय नहीं उखाड़ा जाएगा, तो यह कांटेदार बबूल की तरह सारे देश में फैल जाएगा और तब हमारे विनाश से हमें कोई नहीं रोक सकेगा। गौरतलब है कि पाटोदिया नैतिक शिक्षाविद, आध्यात्मिक चिंतक, प्रेरक रक एवं एवं मार्गदर्शक मार्गदर्शक भारत भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हैं