सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट मामला दर्ज

सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट मामला दर्ज

सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच मारपीट मामला दर्ज

जोधपुर। 30 अप्रैल। केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में विचाराधीन बंदी सुरेंद्र सिंह ने रातानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार विचाराधीन बंदी गोविन्द सिंह ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।रातानाडा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2) व 115(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई चम्पालाल द्वारा की जा रही है।