निवेश के नाम पर महिला से ऑनलाइन ठगी आरोपी गिरफ्तार
निवेश के नाम पर महिला से ऑनलाइन ठगी आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर। 30 अप्रैल। सदर बाजार थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर एक महिला को लालच देकर उसके खाते से ऑनलाइन रुपये निकलवाकर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गौतम पुत्र सुखाराम जाट (उम्र 25 वर्ष) निवासी गांव माणकपुर थाना भावण्डा जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला को निवेश का झांसा देकर उससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से पैसे निकलवा लिए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच स्वयं थानाप्रभारी माणक राम द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।