पेयजल आपूर्ति  मे परिवर्तन       

पेयजल आपूर्ति  मे परिवर्तन       

  पेयजल आपूर्ति  मे परिवर्तन                        जोधपुर /ग्रीष्म ऋतू हेतु जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट पम्प हाउस पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 12. मार्च को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापुर्ति बन्द रहेगी 

अधीक्षण अभियंता जन स्वा. अभि. विभाग, नगर वृत राजेंद्र मेहता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 12 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 13 को तथा 13 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 14.मार्च को की जावेगी।

झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 12 मार्च को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 13 को की जाने वाली जलापूर्ति 14.को को एवं 14मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 15 मार्च को होगी।

------------