माली समाज का हमारी संस्कृति में बड़ा योगदान : लखावत
माली समाज का हमारी संस्कृति में बड़ा योगदान : लखावत
नव नियुक्त माली समाज चौधरियों का किया भव्य सम्मान
पेंशनर समाज भवन में हुआ भव्य सम्मान समारोह
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। पेंशनर समाज भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में माली समाज के नवनियुक्त चौधरियों का भव्य सम्मान किया गया। पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह समाजसेवी अनोप सिंह लखावत ने माली समाज चार मोहल्ला के चौधरी जिसमें नयापुरा के चौधरी देवीलाल सांखला बड़ाबास चौधरी गोरधन लाल गहलोत धोलीबाड़ी चौधरी गणपत सिंह पालरिया व पावटी बास चौधरी ताराचंद सैनी का साफा व फूलों का हार पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था अध्यक्ष मोयल ने कहा कि समाज ने आपको बड़ी जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरते हुए समाज के विकास में अपनी महती भूमिका निभानी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखावत ने कहा कि माली समाज का हमारी संस्कृति में बड़ा योगदान है। हमारी संस्कारित धरोहर को इस समाज ने संभाल कर रखा है। उन्होंने कहा कि आज बालिका शिक्षा की माहिती आवश्यकता है हमारी बेटियां अगर शिक्षित होगी तो समाज को सुसंस्कारित करेगी बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

इस अवसर पर माली समाज चौधरियों ने भी अपना उद्बोधन दिया और समाज को शिक्षित व विकसित करने में तन मन धन से सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व चौधरी का भी बहुमान किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव रामस्वरूप भटनागर कार्यालय प्रभारी फौजी अशोक सेन, संगठन मंत्री व पूर्व खेल अधिकारी सत्तू सिंह भाटी सह सचिव महेंद्र माथुर, शंकर लाल पारीक, चेतन व्यास, जगदीश पाराशर भेराराम पालरिया, गणपत लाल गहलोत, खुम्माराम टाक, लुम्बा राम सांखला आदि कहीं पेंशनर व गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सरस संचालन रामस्वरूप भटनागर ने किया।
