तरुण हत्याकांड के विरोध में सोजत खटीक समाज ने सोपा ज्ञापन
तरुण हत्याकांड के विरोध में सोजत खटीक समाज ने निकाली आक्रोश रैली सौंपा ज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत सिटी, (निस) दिल्ली में तरुण हत्याकांड के विरोध में सोजत खटीक समाज व हिंदू संगठनों के पदाधिकारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम एक हस्ताक्षरिक ज्ञापन उपखंड अधिकारी मसिंगा राम को सोपा गया। शुक्रवार को बिलाडिया गेट स्थित खटीक समाज भवन से खटीक समाज अध्यक्ष रमेश चांवला की अगुवाई में दर्जनों समाज बंधुओ ने पावटा चौक, आडा बाजार व मुख्य बाजार होते हुए आरोपियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे।

ज्ञापन में बताया गया कि दिल्ली में होली के दिन पानी के गुब्बारे के छिंटे एक समुदाय विशेष की महिला पर पड जाने को लेकर तनाव बढ गया। कुछ समुदाय विशेष के दर्जनों लोग तरुण खटीक के परिवार पर जानलेवा हमला कर मारपीट की गई इसके बाद तरुण घर पर आ रहा था कि बीच रास्ते में समुदाय के विशेष के लोगों ने गेराबंदी कर लाठियां से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी।
जिस पर समूचे भारतवर्ष में खटीक समाज के लोगों में आरोपियों के विरुद्ध आक्रोश का माहौल है।