गणेश महिला मंडल का फागोत्सव 25 को*
*गणेश महिला मंडल का फागोत्सव 25 को*
पाली। होली पर्व के उपलक्ष्य में शहर के नागा बाबा की बगेची में 25 मार्च, बुधवार को दोपहर 2 बजे से भव्य फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बगेची के महंत सुरेशगिरी के सानिध्य में संपन्न होगा। मंडल के प्रवक्ता संतोष दुबे ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं एवं महिला मंडल की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।फागोत्सव का आयोजन गणेश महिला मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है। महिला मंडल की अध्यक्ष भाग्यवन्ती गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा पारंपरिक फाग गीत भजन संध्या एवं विशेष रूप से फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
आयोजन समिति एवं महिला मंडल ने नगरवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर फागोत्सव में भाग लेने और होली के इस पावन उत्सव को आनंदपूर्वक मनाने की अपील की है।