कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्राएँ सम्मानित

कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्राएँ सम्मानित

कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्राएँ सम्मानित

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार पवन पहाड़िया, डेह 

लाडनूं। आज का युवा यदि रोजगारपरक कौशलों को दृढ़ता से अर्जित कर ले, तो भविष्य की कोई चुनौती उसके लिए कठिन नहीं रहती। यह उद्गार प्राचार्य डॉ. गजादान चारण* ने नांदी फाउंडेशन द्वारा आयोजित रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। 

कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र कागट ने बताया कि महिंद्रा राइज के सहयोग से नांदी फाउंडेशन द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण में सॉफ्ट, प्रोफेशनल और मैनेजमेंट स्किल्स जैसे विविध आयामों पर प्रभावी सत्र आयोजित किए गए। नांदी फाउंडेशन की प्रतिनिधि एवं मुख्य प्रशिक्षक  सुश्री अनुपमा  ने कहा कि प्रशिक्षण में व्यक्तिगत ब्रांडिंग, बॉडी लैंग्वेज, क्रिटिकल थिंकिंग, उद्यमिता और इंटरव्यू स्किल्स पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया, जिससे छात्राओं में पेशेवर आत्मविश्वास विकसित हुआ।  प्रतिभागी छात्राओं ने फीडबैक देते हुए कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण ने उनके व्यक्तित्व एवं करियर दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन लाए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कॉलेज परिवार ने प्रशिक्षक टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।