बादल ने की जंगल सफारी 

बादल ने की जंगल सफारी 

बादल ने की जंगल सफारी        पाली /पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज जिले में स्थित कोठार जवाई बांध लेपर्ड संरक्षण क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान एक रोमांचक सफारी का अनुभव किया और क्षेत्र की अद्वितीय वन्यजीव संपदा तथा प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।

बुधवार की शाम बादल और उनके कुछ साथी एक खुली जीप में जवाई बांध के आसपास के पथरीले और जंगली इलाकों में घूमने निकले। जवाई बांध क्षेत्र तेंदुओं की बड़ी आबादी के लिए विश्व प्रसिद्ध है जो इसे वन्यजीव प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक प्रमुख स्थान बनाता है।

सफारी के दौरान सुखबीर सिंह बादल को अपनी आँखों से इन तेंदुओं को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिला। उन्होंने कई तेंदुओं को चट्टानों पर आराम करते और अपने आसपास के वातावरण का निरीक्षण करते हुए देखा। इस अनुभव से बादल काफी प्रभावित हुए और उन्होंने क्षेत्र के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े जवाई बांध को भी देखा. उन्होंने यात्रा को रोमांचित बताया.