विजय इन्दौरा बने गंगानगर जिले के जिलाध्यक्ष

विजय इन्दौरा बने गंगानगर जिले के जिलाध्यक्ष
द भास्वर टाईम्स समाचार न्यूज नेटवर्क
गंगानगर/राजस्थान ,
गंगानगर/राजस्थान होमगार्ड समन्वय समिति जयपुर की सर्वसम्मति से विजय इन्दौरा को गंगानगर जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया गया है। राजस्थान होमगार्ड समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष आनंद प्रकाश टोकसियां ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा इनसे आशा ही नही पूर्ण विश्वास रखते है कि यह इस पद का उपयोग अपने जिले के होमगार्ड्स जवानों के लिए और उनके कल्याण के लिए करेंगे। उन्होंने कहा ये हमेशा प्रत्येक होमगार्ड की समस्या को सर्वोपरी समझकर उसकी वाजिब मांगो को सरकार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करवाएंगे। साथ ही समन्वय समिति की गरिमा को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा हमेशा एक कुशल नेतृत्वकर्ता की भांति होमगार्ड जवानों को एकजुटता का संदेश देंगे।