समाजसेवा का उदाहरण बने भामाशाह चेतराम बैरवा जमीन दान में मिला ग्रामीणों का साथ

Bhamashah,Chetram,Bairava,who,became,example,social,service,got,the,support,villagers,by,donating,land

समाजसेवा का उदाहरण बने भामाशाह चेतराम बैरवा जमीन दान में मिला ग्रामीणों का साथ

समाजसेवा का उदाहरण बने भामाशाह चेतराम बैरवा, जमीन दान में मिला ग्रामीणों का साथ

दौसा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नांगल बैरसी में इतिहास रचा गया। भामाशाह चेतराम बैरवा, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य आजाद समाज पार्टी राजस्थान की पहल और सहयोग से गांव में में डॉ. भीमराव अम्बेडकर और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की गईं।

समाज के सहयोग से हुआ भव्य कार्य

प्रतिमा स्थापना के लिए नांगल बैरसी निवासी मनोज रैगर और रमेश रैगर ने 300 गज जमीन दान में दी। वहीं प्रतिमा निर्माण और स्थापना का पूरा खर्च भामाशाह चेतराम बैरवा ने वहन किया।

चेतराम बैरवा ने कहा कि समाज में शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। डॉ. अम्बेडकर और बिरसा मुंडा दोनों ही समाज को दिशा देने वाले महापुरुष हैं। उन्होंने बताया कि अबतक 34 प्रतिमाएं विभिन्न स्थानों पर भेंट की जा चुकीं है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी और दलित समाज के लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतराम बैरवा के इस कार्य की जमकर सराहना की और उन्हें मंच से सम्मानित किया । 

समारोह का समापन जय भीम  जय बिरसा | जय हिंद  के नारों के साथ हुआ। कार्यक्रम में मौजूद रहे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा और दौसा विधायक डी.सी. बैरवा शामिल हुए। दोनों नेताओं ने प्रतिमाओं का अनावरण कर भामाशाह चेतराम बैरवा, मनोज रैगर और रमेश रैगर के समाजसेवा कार्य की सराहना की।