सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है : राघव सिंह मीणा
सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया जा सकता है : राघव सिंह मीणा
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में फॉगिंग अभियान चलाया
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत नगरपालिका सोजत द्वारा शहर में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग अभियान चलाया गया।
नगरपालिका टीम द्वारा सरकारी संस्थानों एवं प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में फॉगिंग कर मच्छरों के प्रजनन एवं फैलाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को अपने घरों एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, नियमित रूप से साफ-सफाई रखने तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया गया।
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी राघव सिंह मीणा ने आमजन से अपील की कि सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ एवं मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित बनाया जा सकता है।
नगरपालिका सोजत द्वारा “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी रखने का संदेश दिया गया।