पाली: सावन सोमवार पर पावेश्वर महादेव मंदिर पहुंची "द भास्वर टाईम्स" टीम, ग्रामीणों ने बताई मंदिर में 5 बार चोरी की व्यथा THE BHASWAR TIMES | NEWS 

omprkaeh chouhan chief editor

पाली: सावन सोमवार पर पावेश्वर महादेव मंदिर पहुंची "द भास्वर टाईम्स" टीम, ग्रामीणों ने बताई मंदिर में 5 बार चोरी की व्यथा THE BHASWAR TIMES | NEWS 
पाली: सावन सोमवार पर पावेश्वर महादेव मंदिर पहुंची "द भास्वर टाईम्स" टीम, ग्रामीणों ने बताई मंदिर में 5 बार चोरी की व्यथा THE BHASWAR TIMES | NEWS 

पाली: सावन सोमवार पर पावेश्वर महादेव मंदिर पहुंची "द भास्वर टाईम्स" टीम, ग्रामीणों ने बताई मंदिर में 5 बार चोरी की व्यथा
THE BHASWAR TIMES | NEWS 

सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि ग्राम के वरिष्ठ जनों सहित मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री उचित कार्यवाही के लिए मिलेंगे 

पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के पावा ग्राम में स्थित अतिप्राचीन पावेश्वर महादेव मंदिर में सावन सोमवार के पावन अवसर पर "द भास्वर टाईम्स" की टीम दर्शनाभिलाषी भक्तों के साथ पहुंची। महाभारत काल से जुड़ा यह स्वयं-भू शिवलिंग सावन में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन जाता है।

मंदिर पहुंचने पर पावा गांव के ग्रामीणों सहित पुजारी द्वारा टीम का तिलक लगाकर और आदर अभिवादन के साथ स्वागत किया गया। सावन के पहले सोमवार पर मंदिर परिसर "हर हर महादेव" के नारों से गूंज रहा था। भक्त रुद्राभिषेक और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे थे।मंदिर में 5 बार हो चुकी है चोरी, कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण*
दर्शन के दौरान ग्रामीणों ने टीम को मंदिर की सबसे बड़ी समस्या के बारे में बताया। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में इस अतिप्राचीन मंदिर में लगातार 5 बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चोर मंदिर से दानपात्र, चांदी के बर्तन और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं।

इस संबंध में ग्रामीणों ने मंत्री, विधायक, पाली पुलिस अधीक्षक और सुमेरपुर डिप्टी को लिखित में अवगत कराया है। पुलिस थाने में भी अनेकों बार रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न तो चोर पकड़े गए हैं और न ही मंदिर की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मंदिर परिसर में तुरंत CCTV कैमरे लगाए जाएं और रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

 *पावा के समाजसेवी उठाएंगे आवाज*
मंदिर की सुरक्षा को लेकर पावा के समाजसेवी अब एकजुट हुए हैं। समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए पंडित घिसुलाल ओझा.  नेमसिंह राजावत  हमिरदानजी चारण,प्रकाश सिंह राज पुरोहित जालम सिंहजोधा बसनाराम  मनोहर सिंह रा. राजपूत लक्ष्मण सिंहजी जोधाप्रकाश कुमार देवड़ा देवर सिंह राजावत फूलदान चारण ,समाजसेवियों का कहना है कि पावेश्वर महादेव मंदिर सिर्फ पावा गांव की नहीं, बल्कि पूरे पाली जिले की धरोहर है। इसकी सुरक्षा करना सरकार और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।

 *सावन में उमड़ी भीड़, पर्यटन विकास की मांग*
सावन सोमवार के कारण मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। पुजारी ने बताया कि यहां मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है। खासकर संतान और नौकरी के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि पावेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। लूणी नदी के किनारे और पहाड़ों के बीच स्थित यह मंदिर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां सड़क, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था होने

से पाली जिले को एक नया पर्यटन स्थल मिल सकता है।फिलहाल ग्रामीण पुलिस प्रशासन से मंदिर की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि ग्राम के वरिष्ठ जनों सहित मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री उचित कार्यवाही के लिए मिलेंगे