लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य का करे पालन - राणावत

लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य का करे पालन - राणावत

लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य का करे पालन - राणावत

  पाली समिति सभागार मे नव नियुक्त सुपरवाईजर एवं बी.एल.ओ को दिया प्रशिक्षण

पाली 22 दिसम्बर। पाली पंचायत समिति सभागार मे सोमवार को मास्टर ट्रेनर द्वारा नव नियुक्त सुपरवाईजर एवं बी.एल.ओ को प्रशिक्षण देकर उनकी शंकाओ का समाधान किया गया।

 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र के जिन मतदान केन्द्रो पर नए बूथ बनाए गए है उनके सुपरवाईजर एवं बी.एल.ओ को मास्टर ट्रेनर ओम प्रकाश कुमावत एवं जयपाल सिंह राठौड ने गहनता से प्रशिक्षण दिया जिसमे उन्हे फार्म नम्बर छह सात आठ आठ क के अलावा अंडर टेकिंग फार्म भरने की प्रक्रिया के बारे मे जानकारी दी गई। राणावत ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी स्वच्छ व सही मतदाता सूची का निर्माण करते हुए लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य का पालन करे इस मौके पर अनिल नामा रमेश अणकिया सुरेश व्यास मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार,राजेश कुमार सैन सवाई सिंह राजपुरोहित लोकेश दवे मनोज कुमार रांगी,पारसराम सुरेश चौधरी अनिता पारीक समेत निर्वाचन से जुडे कार्मिक मौजूद रहे