मुस्लिम सिलावट समाज मेड़ता के युवाओं की बैठक आयोजित
मुस्लिम सिलावट समाज मेड़ता के युवाओं की बैठक आयोजित
30 नवम्बर को होगा विशाल रक्तदान शिविर
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
मेड़ता। ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वैलफेयर संस्थान के बैनर तले मुस्लिम सिलावट समाज मेड़ता सिटी के युवाओं की एक बैठक नया सिलावट भवन मेड़ता सिटी में संस्थान के प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहीद सिलावट मेड़ता सिटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
संस्थान सचिव मोहम्मद शाहीद सिलावट ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18वर्ष से अधिक है और 60 वर्ष है। और वजन 45 किलो से अधिक है तो वह रक्तदान कर सकता हैं। रक्तदान के लिए पहलवान होना जरूरी नहीं है। रक्तदान से बढ़कर कोई नेक काम नहीं है।
इस बैठक मे आगामी 30 नवम्बर,2025, रविवार को एक रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव संस्थान के प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहीद सिलावट ने रखा।जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। और इस शिविर का शिविर संयोजक सन्नाउल्लाह सिलावट को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर शिविर संयोजक ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में महिला चिकित्सालय, अजमेर और महिला चिकित्सालय, जोधपुर की टीमों को बुलाने का निर्णय लिया गया और अधिक से अधिक रक्तदाताओं को रक्तदान करने और ज्यादा से ज्यादा इस रक्तदान शिविर का प्रचार प्रसार कर इस शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस बैठक में संस्थान प्रदेश सचिव मोहम्मद शाहीद सिलावट, प्रदेश मंत्री सन्नाउल्लाह सिलावट, प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद बशीर सिलावट, वाजिद सोलंकी,सम्मीउल्लाह सिलावट,मकसुद सिलावट, अब्दुल माबुद, जाकिर चौहान, मोहम्मद इंसाफ सिलावट, अब्दुल खालिद,मुश्ताक सिलावट,नाहिद सिलावट, अब्दुल मजीद पिंजारा, इरफान सिलावट, अब्दुल कदिर ताजक,जमील सिलावट, आमिर सिलावट, अब्दुल कबीर गजधर, लतीफ चौहान,आशिफ़ ताज़क,सरफराज सिलावट, ,अरशद सिलावट,समीर सिलावट सहित कई युवा और समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।