शहीदों को दी सलामी
शहीदों को दी सलामी
पाली /शहर के पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को पुलिस शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए. पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु के नेतृत्व में देशभर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद किया जाकर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए। इसके बाद तीन बार फायर करते हुए शहीदों को शोक सलामी दी गई।
एसपी आदर्श सिधु एएसपी विपिन कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में पौध रोपण किया गया। उसके बाद पुलिस अधिकारी कार्यक्रम में आए सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से भी मिले। इस दौरान रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने रक्त दान किया।कार्यक्रम में एएसपी नरेन्द्रसिंह देवड़ा, एएसपी जयसिंह तोमर सीओ सिटी राजेन्द्रसिंह उज्जवल सीओ ग्रामीण सीओ रतनाराम देवासी सीओ सुमेरपुर जितेंद्रसिंह सीओ सोजत सिटी जेठू सिंह कोतवाली जसवंत सिंह राजपुरोहित सदर थानाप्रभारी कपूराराम औद्योगिक थानाप्रभारी सुमेरदान चारण टीपी नगर थानाप्रभारी भवानी सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहें.
वर्ष 1959 में जब चीनी सैनिकों को पीठ दिखाकर भागने की अपेक्षा उनका मुकाबला करते हुए 10 पुलिसकर्मी मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए। जिनकी बॉडी 13 नवम्बर 1959 को चीनी सैनिकों ने लौटा दी थी। जिनका पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। हर साल उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में 21 अक्टूबर को पुलिस दिवस मनाया जाता है।