सर्किलऑफिसर एपीओं
सर्किलऑफिसर एपीओं जोधपुर /भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री के साथ हुई मारपीट के मामले में डीजीपी राजीव शर्मा ने एक आदेश जारी कर जोधपुर ग्रामीण के भोपालगढ़ के सर्किल ऑफिसर भूराराम खिलेरी को एपीओ कर दिया। इसे दो दिन पहले हुए भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री के साथ हुई मारपीट के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में पूर्व में एक एएसआई और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया जा चुका है। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने इस मामले को लेकर सीएम और डीजीपी से शिकायत करने की बात भी कही थी। शनिवार को जोधपुर के भोपालगढ़ थाने में भाजपा के मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा ने मर्डर के एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस ने पकड़ लिया था। आरोप है कि सर्किल ऑफिसर, थाना अधिकारी ने जानबूझकर मंडल महामंत्री को गिरफ्तार किया था।