पांचवे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी निकाली रैली

पांचवे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी निकाली रैली
Photo the bhaswar times (dk@pali)

 पांचवे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी निकाली रैली ।

पाली/ संघर्ष समिति वाल्मिकी समाज पाली की ओर से अपनी मांगों को लेकर चलाये जा रहे अनिश्चित कालिन कार्य बहिष्कार के तहत आज पांचवें दिन भी झाडू डाऊन कर कार्य का बहिष्कार किया गया। 

  यह जानकारी देते हुए समिति के सह संयोजक विक्रम चंदानी ने बताया कि वाल्मिकी समाज द्वारा नगर परिषद उद्यान से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध में एक रैली निकाली गई जिसमें सैंकड़ों समाज बन्धु सम्मिलित हुए

  वर्जन /विक्रम चंदानी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर आज पांचवें दिन भी कार्य का बहिष्कार किया गया तथा सोमवार को जिला कलेक्टर के मार्फत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायेगा।

जब तक जयपुर से आगामी आदेश प्राप्त नहीं होते तब तक सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य का अनिश्चित कालिन बहिष्कार किया जायेगा।

  इस मौके पर समिति के संयोजक गंगदेव आदिवाल, सह संयोजक विक्रम चन्दानी व द्वारका प्रसाद जावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश आदिवाल, राजेन्द्र घावरी, विनोद कुमार तेजी, कालुराम आदिवाल, उपाध्यक्ष अर्जुन चैहान, प्रहलाद आदिवाल, महामंत्री पूरण कुमार आर्य, अशोक रील, सदस्यगण विनोद रल, दिलीप जावा, सुरेश जावा व किशोर डुलगच इत्यादि।