हाईवे पार कर रही तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचल, एक की मौत

हाईवे पार कर रही तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचल, एक की मौत

हाईवे पार कर रही तीन महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला..एक की मौत


दौसा, शनिवार को सदर थाना क्षेत्र में कालाखों गांव के पास जयपुर नेशनल हाई-वे क्रॉस कर रही तीन महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है। जिससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल दौसा भेजा गया जहां एक महिला लाली देवी मीणा की मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं का उपचार जारी है। सदर थाना इंचार्ज सोहनलाल ने बताया कालाखों गांव के पास हाईवे क्रॉस करते समय तीन महिलाएं हादसे का शिकार हो गई। अज्ञात वाहन के कुचलने से एक महिला लाली देवी मीणा की मौत हो गई जबकि गंभीर घायल दो अन्य महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बता दे की मृतका का पति होमगार्ड में है जो फिलहाल चुनाव ड्यूटी के लिए मध्यप्रदेश गया हुआ है। पुलिस ने मृतका के पति को सुचना भिजवा दी है। पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। 

जयपुर नेशनल हाईवे पर आबादी वाले क्षेत्र के इन मुख्य पॉइंटों पर नही है ब्रिज:-

जिले से होकर गुजर रहे जयपुर नेशनल हाई-वे के खैरवाल मोड, जिरोता मोड, दौसा शहर, कलेक्ट्रेट चौराहा, फिर दौसा शहर, भांडारेज मोड, कालाखों मोड, सिकंदरा चौराहा, मानपुर चौराहा, बालाजी मोड, महुआ आदि मुख्य पॉइंटों पर हाईवे पर ब्रिज नही है वहीं आबादी वाले कुछ क्षेत्र जहां हाईवे पर तो कट भी नही दे रखे है। जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। इसी हाईवे पर कालाखों गांव है। वहां के लोगो को हाईवे पार करने के लिए सड़क पार करो फिर डिवाइडर उसके बाद दुसरी तरफ की सड़क पार कर वो लोग हाईवे के दुसरी तरफ बड़ी मुश्किल से पहुंचते है। हाईवे पार के लिए लोगो को कितनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। वो तीनों महिलाएं भी इसी प्रकार हाईवे क्रॉस कर वापस हाईवे पार कर रही थी इस बीच सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक महिला की मौत भी हो गई। वहीं दो अन्य महिलाओ का इलाज चल रहा है। अगर वहां कट या ब्रिज होता तो ये हादसा नही होता। कालाखों गांव के रास्ते के बीचोंबीच हाईवे है और वहां कोई कट नही है गांव के लोगों को किसी काम से अगर हाईवे के दुसरी तरफ जाना हो तो वो हाईवे क्रॉस कर जाते है। जैसे कि तीनों महिलाए किसी काम से हाईवे क्रॉस कर दुसरी और गई और वापस लोटते समय वो तीनों महिलाएं सड़क हादसे का शिकार हो गई। कालाखों गांव का जो रास्ता है उस से कुछ दूरी पर कट है लेकिन वो किसी काम का नही है। सड़क हादसों को रोकने की बजाय प्रशासन आँखे बूंद कर बैठा है। जिले में आए दिन सड़क हादसों में हो रही मौतों को रोकने के बजाय जिला प्रशासन हाथ पे हाथ धरे बैठा है। जब यह हाईवे बनाया गया था उस समय आबादी वाले क्षेत्र में आने वाले उन सभी पॉइटों पर ब्रिज न बनाकर उन जगहों पर कट बना दिए गए। वहीं कुछ जगह तो कट भी नही दिए गए है। आबादी वाले क्षेत्र के उन सभी मुख्य पॉइटों पर ब्रिज न होने के कारण आए दिन पैदल निकलने वाले लोग और वाहन चालक सड़क हादसों के शिकार हो रहे है।