ऑनलाईन डिजिटाईजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण*

ऑनलाईन डिजिटाईजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण*

*ऑनलाईन डिजिटाईजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण*

पाली   / भारत निर्वाचन आयेग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की निर्धारित तिथियों अनुसार पाली जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 117-सोजत, 118-पाली, 119-मारवाड़ जंक्शन, 120-बाली, 121-सुमेरपुर के समस्त बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे कर गणना प्रपत्र वितरित कर संकलित कर ऑनलाईन डिजिटाईजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर दिया गया है। आयोग द्वारा गणना प्रपत्र को रोलबैक करने की सुविधा मुहैया करवाई गई है जिसकी सहायता से यदि किसी मतदाता का फॉर्म गलत भरा गया अथवा स्थायी रूप से स्थानान्तरित बता दिया गया हो तो पुनः इस विकल्प के द्वारा गणना फॉर्म ठीक किया जा सकता है। जिला निर्वाचन कार्यालय पाली द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में रेखा देवी तहसीलदार (निर्वाचन) के पर्यवेक्षण में हैल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है जिसमें आम जनता के एसआईआर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए ऑनलाईन व ऑफलाईन फॉर्म भरने में आने वाली कठिनाईओं का निराकरण अनवरत किया जा रहा है। योगेश गुप्ता, दिनेश कुमार द्वारा आने वाले मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए वर्ष 2002 में उनकी मैंपिग दुढने का कार्य भी किया जा रहा है। बीएलओ व सहायक बीएलओ की टीम को यदि किसी तकनीकी सहायता की आवश्यकता है, तो उसका समाधान सुरेन्द्र जैन एवं रामकृष्ण सहायक प्रोग्रामर द्वारा किया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय पाली में जिला सम्पर्क केन्द्र स्थापित किया गया है जिसके अन्तर्गत आमजन चुनाव संबंधी जानकारी टोलफ्री नम्बर 1950 पर कॉल कर घर बैठे भी प्राप्त कर सकते है। जिला सम्पर्क केन्द्र पर प्राप्त शिकायतों का समाधान आदि का समाधान राजदीप विकास भाटी द्वारा किया जा रहा है। उक्त शिकायतों के संबंध में संदीप दवे सहायक प्रशासनिक अधिकारी मोबाईल नम्बर 8769572662 नरसिंह भाटी कनिष्ठ सहायक 9460130324 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि बीएलओ ऐप पर मतदाताओं की मैंपिंग अद्यतन करने की सुविधा भी बीएलओ को आयोग द्वारा प्रदान की गई है। यदि किसी मतदाता ने पूर्व में फॉर्म भरते समय वर्ष 2002 की सूची से स्वयं की मैपिंग पता नही थी, परन्तु अभी पता चल गया हो तो संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर स्वयं की मैपिंग में सुधार करवा सकता है। मेरी पाली जिले के आम मतदाताओं से अपील है कि दिनांक 11 दिसम्बर 2025 से पूर्व अपना गणना प्रपत्र भरना सुनिश्चित करे, यदि वर्ष 2002 से मैपिंग नहीं बताई गई है तो बीएलओ व तकनीकी टीम का सहयोग लेकर वर्ष 2002 से मैपिंग पता लगाकार सूचना अद्यतन करावे ताकि प्रारूप प्रकाशन 16 दिसम्बर.2025 के पश्चात दस्तावेज नहीं देने पड़ेगें। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा नियुक्त बूथ स्तरीय अभिकर्ताओ से भी आग्रह है कि उक्त कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।