जयपुर आगरा नेशनल हाईवे 21 पर पुलिस बस की ट्रक से भिड़ंत, 5 लोग घायल
Police,bus,collides,with,truck,Jaipur,Agra,National,Highway21,5people,injured
जयपुर आगरा नेशनल हाईवे 21 पर पुलिस बस की ट्रक से भिड़ंत, 5 लोग घायल
दौसा। जयपुर आगरा नेशनल हाईवे 21 पर पुलिस बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर सहित 5 लोग घायल हो गए। हादसा सदर थाना क्षेत्र में कालाखो गांव के पास बुधवार सुबह हुआ। जहां हाइवे पर खड़े ट्रक को पुलिस बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद सूचना पर सदर थाना और हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने बस में फंसे पुलिसकर्मियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी जुट गए। जानकारी के अनुसार नागौर पुलिस हार्ड कोर बदमाश धर्मेद्र उफ लुक्का को धौलपुर पेशी पर लेकर जा रही थी। बुधवार सुबह 9:30 बजे पुलिस बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। यह हादसा बारिश के कारण हुआ ऐसा बताया जा रहा है। इस हादसे में बदमाश लुक्का व एक एएसआई, बस ड्राइवर और दो जवान घायल हुए। इनमें से 2 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया।