डोडा पोस्त से भरी कार पेड़ से टकराई
डोडा पोस्त से भरी कार पेड़ से टकराई जालौर / जिले के सायला थाना क्षेत्र के वालेरा गांव में मंगलवार को 201 किलो अवैध डोडा पोस्त से भरी एक स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने माल के साथ स्कॉर्पियो को जब्त कर दिया। स्कॉर्पियो की रैकी कर रही एक अन्य स्विफ्ट कार को जब्त करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
सायला थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की ओर से सूचना मिली की सरहद वालेरा गांव में एक स्कॉर्पियो का क्षतिग्रस्त अवस्था में वाहन सड़क से उतर नीम के पेड़ से टकराई हुई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क से उतरकर नीम के पेड़ से टकराई हुई हैं। तलाशी के दौरान उसमें 10 कट्टों में भरा 201 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।
*कार का पीछा कर रोका*
इसी दौरान पुलिस को पता चला कि इस स्कॉर्पियो की रेकी एक स्विफ्ट कार द्वारा की जा रही है। पुलिस ने कार का पीछा कर उसे रोका और चालक बालोतरा जिले के बायतु चिमनजी निवासी रायचंदराम (28) पुत्र डालूराम जाट को गिरफ्तार किया। कार में सवार एक अन्य युवक नरेश पुत्र जेठाराम जाट मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों वाहन स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार को जब्त किया है। साथ ही कार से दो अलग-अलग नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच बिशनगढ़ थानाधिकारी निम्बसिंह को सौंपी। जिसके आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।