सोजत उपखंड में कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न

सोजत उपखंड में कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न

सोजत उपखंड में कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत।  रवि प्रकाश रिटर्निग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट सोजत की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय सोजत में नगरपालिका आम चुनाव 2026 के मध्येनजर उपखंड क्षेत्र सोजत में कानून व्यवस्था की समीक्षा हेतु आवश्यक बैठक रखी गयी। जिसमे नगरपालिका आम चुनाव 2026 के संबंध में आदर्श आचार संहिता के पालन एवं राज्य चुनाव आयोग जयपुर की गाइड लाइन अनुसार समस्त दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करने के संबंध में निर्देश प्रदान किये गए। साथ ही क्रिटिकल बूथ, हथियारों के लाइसेंस, लाउड स्पीकर,सभा इत्यादि की अनुमति, धारा 163 बीएनएसएस एवं नगरीय निकायों के चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्त और विस्तृत दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपाधीक्षक पुलिस सोजत,तहसीलदार और नायब तहसीलदार सोजत,नायब तहसीलदार बगडी,थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी,सोजत रोड़, शिवपुरा, बगडी एवं चंडावल नगर ने भाग लिया। चुनाव शाखा से मोहम्मद रफ़ीक़ एवं सुरेंद्र सिंह लखावत आदि उपस्थित रहे।