राजस्थान मौसम अपडेट कुछ क्षेत्रों में तीन दिन छाएंगे बादल
राजस्थान मौसम अपडेट तीन दिन छाएंगे बादल जयपुर 6 दिसं/ एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी दो-तीन दिन राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने तथा राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने व शीतलहर से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। आगामी तीन-चार दिन शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से ऊपर तथा शेष अधिकांश भागों में 10 डिग्री से ऊपर (सामान्य के आसपास) दर्ज होने की प्रबल संभावना हैं