चोरियों का 16 अगस्त तक खुलासा करे पुलिस खुलासा नही हुआ तो 17 अगस्त को होगी महापंचायत
Disclose,the,thefts,by,16th,August,police,does,not,disclose,then,the,Mahapanchay,at,will,be,held,on,17th,August
चोरियों का 16 अगस्त तक खुलासा करे पुलिस, खुलासा नही हुआ तो 17 अगस्त को होगी महापंचायत
दौसा। कोलवा थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों के विरोध में रविवार को मेला मैदान स्थित शिवराम मंदिर पर बैठक रखी गई थी। यह बैठक पूर्व पंचायत समिति सदस्य दौलतराम मीणा की अध्यक्षता में रखी गई थी इस बैठक में आसपास के क्षेत्र के गरीब लोगों की आए दिन घरों के बाहर से चोर भेड़ बकरियां चुरा रहे है। इसी मामले को लेकर बैठक में कई गाँवो के लोगों ने चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि कोलवा थाना क्षेत्र में अबतक करीबन 19 चोरियां हो चुकी है। जिसकी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज है। लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नही कर पाई है। ग्रामीणों ने बताया की पहले भी कोलवा थाने पर प्रदर्शन किया था। इस बैठक में करीबन 50 गाँवो के लोगों ने निर्णय लिया कि या तो पुलिस 16 अगस्त तक हुई चोरियों का खुलासा करें। अगर 16 अगस्त तक पुलिस खुलासा नही करती है तो 17 अगस्त को आसपास के गाँवो के लोगों की महापंचायत होगी और रणनीति बनाकर पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा। इस दौरान कल्याण सहाय,प्रभुदयाल मीना, महेंद्र पायलट,हजारी मीना,पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण मीणा,किरोड़ी लाल मीणा,गोपाल प्रजापत, हरिमोहन मीणा, सतीश गोठवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में गुढलिया,भांवता भांवती,धनावड़,कोलवा,रामपुरा,झूपडीया, मानोता, तिगडडा,गोला बैरवा,गोठवाल ढाणी,सहित अन्य जगहों के लोग मौजूद थे। चोरियों का खुलासा नही करने और 17 अगस्त को पुलिस थाने का घेराव करने को लेकर सोमवार को पूर्व पंचायत समिति सदस्य दौलतराम मीणा ने गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर लोगो से जनसंपर्क किया।